बकरीद को लेकर शहर भर में पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च

इंदौर: बकरीद को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया. एरिया डोमिनेशन के तहत किए गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस बल के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

कमिश्नरेट के जोन-4 में डीसीपी ऋषिकेश मीणा और एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के निर्देशन में एसीपी सराफा हेमंत चौहान ने थाना छत्रीपुरा व पंढरीनाथ पुलिस के साथ बंबई बाजार, टाटपट्टी बाखल, कागदीपुरा, सिलावटपुरा, मच्छी बाजार, नयापीठा और उदापुरा जैसे संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण किया.

इस दौरान आमजन से संवाद करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई. इस दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी भीड़ और धार्मिक आयोजनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. शहर के अन्य क्षेत्रों में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

Next Post

राहुल बनकर रचा प्रेम जाल, असल में निकला तौहीदः शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sat Jun 7 , 2025
इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती को राहुल बनकर प्रेम जाल में फंसाने वाले तौहीद ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि ब्लैकमेल कर उससे लाखों रुपए भी ठग लिए. आरोपी की सच्चाई सामने आने के बाद […]

You May Like

Play sound