कचरा घर बना कॉलेज का खेल मैदान, भोजन के पैकेट, पानी की पाऊच आदि कचरे से पटा मैदान

ब्यावरा। नगर के शासकीय कॉलेज का खेल मैदान इन दिनों कचरा घर बना हुआ है. खेल मैदान पर पड़े भोजन के पैकेट, पानी के पाऊच खिलाडिय़ों के लिए परेशानी का कारण बने हुए है, इसके कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही है. लम्बे समय बाद भी खेल मैदान की सफाई तक नहीं हो सकी है.

गौरतलब है कि कॉलेज के खेल मैदान पर आये दिन कॉलेज एवं शाला स्तर तथा अन्य प्रकार से भी खेल प्रतियोगिताएं होती रहती है. बावजूद इसके कॉलेज प्रबंधन द्वारा खेल मैदान की अनदेखी का सिलसिला जारी है. पूर्व में यहां हुई प्रतियागिताओं के दौरान वितरित किए गये भोजन के पैकेट एवं पानी के पाऊच उपयोग के बाद खेल मैदान पर ही बिखरे पड़े हुए है. जबकि मैदान पर खेल गतिविधियों के चलते मैदान से कचरा तुरंत हटाकर सफाई कराई जाना चाहिए.

खेल मैदान पर नहीं ध्यान

खेल मैदान पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने जिम्मेदारों को बार अवगत कराया जा चुका है, किंतु आज दिनांक तक कॉलेज के खेल मैदान की अव्यवस्था सुधर नहीं सकी है.

जबकि खिलाडिय़ों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों तथा बड़ी संख्या में नागरिक रोजाना कॉलेज के खेल मैदान पर पहुंचते है, ऐसे में मैदान पर फैले कचरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं वहीं खेल मैदान भी काफी भद्दा नजर आता है.

प्रतियोगिता कर मैदान पर छोड़ जाते है कचरा

कॉलेज के खेल मैदान पर प्राय: स्कूल शिक्षा विभाग एवं कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है. ब्लॉक, जिला, संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं होती है, इस दौरान यहां भोजन, नाश्ते के पैकेट, पानी के पाऊच का वितरण किया जाता है किंतु मैदान से खाली सामग्री को नहीं उठवाने के कारण कई दिनों से कचरा मैदान पर ही पड़ा हुआ है. इससे मैदान काफी गंदा और भद्दा नजर आता है.

Next Post

एडिशनल एसपी ने बैंक–एटीएम अधिकारियों की बैठक ली, साइबर फ्रॉड रोकथाम पर निर्देश दिए

Fri Nov 14 , 2025
छतरपुर। जिले में बढ़ते साइबर मनी फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर आदित्य पटले ने छतरपुर मुख्यालय के सभी बैंक अधिकारियों और एटीएम चैनल अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में बैंक–पुलिस समन्वय मजबूत करने, धोखाधड़ी के मामलों में तुरंत कार्रवाई और […]

You May Like