सुठालिया/ब्यावरा: विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने एक लाख की राशि वाले बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसते हुए नोटिस के बाद भी बकाया जमा नहीं होने पर बिजली काटी जा रही है, हाल ही में सुठालिया क्षेत्र में विभाग द्वारा बकाया के चलते 36 ट्रांसफार्मर से बिजली काट दी गई है.विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार सुठालिया ग्रामीण क्षेत्र में 456 बकायादारों को नोटिस दिए गये. इनमें प्रत्येक पर एक लाख रुपये की राशि बकाया चली आ रही है. कुल मिलाकर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की राशि बकाया होना बताया जा रहा है. इनमें पम्प, कमर्शियल एवं घरेलू कनेक्शन शामिल है.
जेई प्रीतेश ठाकरे के अनुसार सुठालिया क्षेत्र के तहत 456 बड़े बकायादारों को नोटिस देते हुए समाधान योजना के तहत सरचार्ज का लाभ उठाते हुए राशि जमा करने को कहा गया बावजूद इसके जिन बकायादारों द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की है अब उनके कनेक्शन डिसकनेक्ट करने की कार्यवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की जा रही है.
