जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत बम्हौरी निवासी किसान के खाते से साइबर ठग ने 15 लाख रुपए निकल लिए। पीड़ित बाल गोविंद पटेल ने बताया कि 15 अगस्त को उसके पास एक नंबर से फोन आया।
कॉलर ने खुद को वोडाफोन आईडिया कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपका नंबर बंद होने वाला है, इसलिए वैरिफिकेशन के लिए आधारकार्ड नंबर बता दीजिए। उसने तत्काल अपना आधार नंबर बता दिया। इसके बाद कॉलर ने ओटीपी भेजा गोविंद ने ओटीपी नहीं बताया।इस बीच किसान के तीन अलग-अलग खातों से करीब 15 लाख रुपए निकल गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की हैं पुलिस जांच करने में जुट गईं हैं।
