
इंदौर. लसूड़िया क्षेत्र में एक युवक ने एसिड पीकर जान दे दी. जब उसकी बहन ने उसे कॉल किया तो एक अंजान शख्स ने कॉल रिसीव किया और घटना की जानकारी दी. बताते है कि नि-पानिया में रहने वाले 35 वर्षीय लोकेश पिता बसंत निवासी अमृत पैलेस ने एसिड पी लिया. जब उसकी बहन मनीषा ने उसे कॉल किया तो एक अंजान शख्स ने कॉल रिसीव किया और लोकेश के द्वारा जहरीला पदार्थ पीने की जानकारी दी. जिसके बाद बहन वहां पहुंची और उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल युवक की आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
