ननि में 1800 करोड़ का बजट पेश

टैक्स में वृद्धि नहीं, शहरवासियों को मिलेंगीं अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम,100 एसी इलेक्ट्रिक बसों सहित कई सौगातें

 

आम जनता के लिए राहत वाला है बजट: महापौर

जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शुक्रवार को नगर निगम की सदन बैठक में 1800 करोड़ रुपए के विकास का ऐतिहासिक बजट पेश किया। बजट प्रस्तावों के अनुसार महापौर के आगामी कार्यकाल में 3 हजार करोड़ रुपए के शहर में विकास कार्य और होंगे। बजट पेश करते हुए महापौर ने कहा कि बजट आम जनता को राहत देने वाला बजट है जिसमें किसी भी प्रकार की टैक्स में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार 1800 करोड़ रुपए के विकास के ऐतिहासिक बजट में जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के कार्यों में तेजी, 50 स्कूल भवनों का पुर्न निर्माण, अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंगपूल, 10 श्मशान घाट, एवं 10 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, 10 करोड़ रूपये की राशि से अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण शुरू करना, 500 दुग्ध डेरी और डेलीनीड्स की दुकानों की स्थापना से 1 हजार लोगों को रोजगार देना, जलप्लावन व जलसंकट से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से व्यवस्थाएं और बेहतर करना, 200 करोड़ रुपए की राशि से सिटी 2.0 के अंतर्गत बायोगैस प्लांट लगाना, 100 इलेक्ट्रिक एसी बसों का जल्द से जल्द संचालन होना, आदि आदि शंकराचार्य चौक से गौरीघाट तक रेल्वे भूमि पर सडक़ निर्माण का कार्य होना, रामायण थीम पर आधारित पार्क का निर्माण कराना सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

शहर से बाहर जाएगा स्लाटर हाउस

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बजट के दौरान ये भी कहा कि स्लाटर हाउस शहर से बाहर जाएगा और श्वानों का लेप्रेास्कोपिक पद्धति से बधियाकरण होगा। इसके अलावा 30 करोड़ रूपये की लागत से वर्किंग वीमेंस हॉस्टल, रानीताल तालाब के समीप खेल मैदान बनाना, ऑक्सीजन जोन, नगर वन, बड़ा उद्यान एवं वॉटर स्पोटर्स जोन का निर्माण, मेट्रो बस में छात्र-छात्रा, दिव्यांगों एवं सीनियर सिटीजन को रियाती दरों पर पास जारी करना, बिजली बचत को लेकर इस वर्ष सोलर प्लांट लगाना जैसी घोषणाएं बजट में शामिल रहीं। सदन बजट बैठक के अंत में महापौर ने कहा कि संस्कारधानी के नागरिक मेरे लिए देवतुल्य हैं और इनके लिए मैं सर्वस्व न्यौछावर करने तैयार हूूं।

 

अभी तक 1200 करोड़ से हुए हैं विकास कार्य: महापौर

नगर निगम की सदन बैठक के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि उनके कार्यकाल में अभी तक शहर में 427 करोड़ रूपये से सडक़, नाली एवं पुलिया का निर्माण, 65 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से 120 उद्यानों का निर्माण, 8 करोड़ 16 लाख रूपये की लागत से शहर में विद्युत व्यवस्था, 75 करोड़ रूपये की लागत से जल वितरण व्यवस्था एवं 150 करोड़ रूपये की लागत से सफाई और अन्य विकास के कार्य हुए हैं।

Next Post

311 करोड़ रुपए से संवरेगी सीहोर शहर की सूरत,  रैन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य

Fri Mar 28 , 2025
सीहोर. शहर की सूरत को संवारने के लिए नपा ने 311 करोड़ रुपए का बजट पेश किया. इस भारी- भरकम राशि से सीवन का सौंदर्यीकरण के अलावा सीवेज का जाल बिछेगा. इसके अलावा डामरीकरण कार्य, कॉम्प्लेक्स आडोटोरियम हाल, जिम, स्विमिंग पूल निर्माण का कार्य किया जाएगा. शहर क्षेत्र के सर्वांगीण […]

You May Like

मनोरंजन