छात्र हिंसा और अवैध हथियारों पर NSUI ने जताया विरोध, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल के पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर शहर के शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती हिंसात्मक घटनाओं, अवैध हथियारों की आसान उपलब्धता तथा नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार, जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर, प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस, युवा कांग्रेस जिला महासचिव आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया तथा योगेश सोनी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने 5 अप्रैल 2026 को दो विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच हुई गोलीबारी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थिति अत्यंत गंभीर है, जिसमें दो छात्र गोली लगने से घायल हो गए। एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि संगठित गिरोहों के माध्यम से छात्रों तक अवैध हथियार पहुंचाए जा रहे हैं, वहीं शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है।

रवि परमार ने आयुक्त प्रणाली की प्रभावशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों के हाथों में खुलेआम हथियार पहुंचना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा कठोर कानून लागू करने की मांग की।

अक्षय तोमर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र होने चाहिए, न कि अपराध के अड्डे, और पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता बताई। पुलिस आयुक्त ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, वहीं एनएसयूआई ने शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Next Post

बीना में पुलिस चौकी के पास मंदिर में चोरी, 9 छत्र और चांदी के धनुष-बाण पार

Mon Apr 6 , 2026
बीना। सोमवार को छोटी बजरिया स्थित पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित राम जानकी मंदिर में चोरी हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई लगातार बीना में चोरी की घटनाओं से लोग हतप्रभ हैं। दरअसल सोमवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पंडित प्रेम […]

You May Like