राहगीर महिला से चेन लूटने वाले तीन आरोपी दबोचे

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में राह चलती महिला से हुई चेन स्नैचिंग की वारदात को पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए सिर्फ एक दिन में सुलझा लिया. टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि थाने पहुंची फरियादी मानसी शर्मा ने 22 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुकान से लौटते वक्त तीन अज्ञात युवक बाइक से आए और पीछे से बाल खींचकर उसके गले से सोने की चेन छीन ले गए.

बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीनने की कोशिश की, जो छीनाझपटी में वहीं गिर गया. शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू की. घटना की गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व मुखबिर इनपुट के आधार पर 23 नवंबर को शिवकंठ नगर क्षेत्र से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोपाल धाकड़, कृष्णपाल अहिरवार और शिवम चंदेल के रूप में हुई है. पूछताछ में तीनों ने संगम नगर इलाके में बाइक नम्बर एमपी 08 जेडजी 5013 से पहुंचकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई चेन और वारदात में उपयोग की गई बाइक जब्त कर ली है. आरोपी फिलहाल रिमांड पर हैं और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

लूट की वारदात का एक घंटे में खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार; मोबाइल और नगदी बरामद

Mon Nov 24 , 2025
इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को पुलिस ने महज एक घंटे में सुलझाते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया. फरियादी माखन सिंह से मोबाइल और नकदी लूटकर भाग रहे आरोपी पुलिस की तुरंत कार्रवाई में रस्सी मैदान क्षेत्र से दबोच लिए.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि […]

You May Like