प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल के पदक विजेताओं को दी बधाई

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सर्वेश कुशारे को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सर्वेश कुशारे के दृढ़ संकल्प और निरंतरता की सराहना करते हुए इस उपलब्धि को असाधारण बताया। श्री मोदी ने कहा कि देश को सर्वेश कुशारे पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने भविष्य में उनकी और अधिक सफलताओं की कामना की।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ”पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में सर्वेश कुशारे ने शानदार रजत पदक जीता! उनका दृढ़ संकल्प और निरंतरता सराहनीय रही है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई। भारत को उन पर गर्व है। भविष्य में उनकी और भी सफलताओं की कामना करते हैं।”

श्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुषों के 79 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतने पर वल्लूरी अजय बाबू को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि वल्लूरी अजय बाबू ने स्नैच स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। श्री मोदी ने भविष्य के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ”भारोत्तोलन में भारत के लिए और अधिक गौरव! ग्लासगो खेलों में पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में वल्लूरी अजय बाबू के रजत पदक जीतने पर प्रसन्न हूं। उन्होंने स्नैच स्पर्धा में नया रिकॉर्ड बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्हें हार्दिक बधाई और भविष्य के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर शर्मिला को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक के लिए दो दशक लंबी प्रतीक्षा समाप्त हो गई है।
श्री मोदी ने भविष्य के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ”ग्लासगो में इतिहास रचा गया है! महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शर्मिला को हार्दिक बधाई। इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक के लिए उनकी दो दशक लंबी प्रतीक्षा समाप्त हुई। भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। श्री मोदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

.....

Next Post

विद्यार्थियों ने ताप्ती तट स्थित विट्ठल रुकमणी मंदिर तक निकाली भव्य पालकी यात्रा

Tue Jul 28 , 2026
मुलताई। आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर ड्रीम्ज प्ले पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा मंगलवार को ताप्ती तट स्थित विट्ठल रुकमणी मंदिर तक भव्य पालकी यात्रा निकालकर जयकारे लगाए। भगवान विट्ठल और माता रुकमणी के जयकारों, ढोल-ताशों और भजनों के साथ बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर तक पहुंचे। हाथों में […]

You May Like