8 हजार वृक्षों को कटने से बचाने आज बाँधा जायेगा रक्षा सूत्र 

भोपाल। शहर में हरे पेड़ों को कटने से बचाने के लिए आज रक्षा सूत्र बांधा जाएगा. भोजपाल जनकल्याण एवं विकास परिषद के सदस्य इस अभियान में शामिल होंगे. परिषद के सचिव सुयश कुलश्रेष्ठ ने कहा कि शासन द्वारा भोपाल के रत्नागिरी चौराहे से लेकर आसाराम तिराहे तक लगभग 16 किलोमीटर की वर्तमान स्थित रोड के मार्ग चौड़ी करण के नाम से करीब 8 हजार जीवित एवं पल्लवित पेड़ों को काटे जाने की योजना तैयार की जा रही है.

कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इसके विरोध में 8 मई रविवार को सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सागर स्टेट एवं काकड़ा फार्म के पास ग्रीन बेल्ट, अयोध्या बाय पास रोड भोपाल पर परिवार ईष्ट मित्रों, पर्यावरण चिंतकों के साथ वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधने और स्लोगन प्रदर्शन, नारे लगाकर एवं वृक्षों के साथ शांतिपूर्ण, अनुशासित होकर वृक्षों से चिपको आंदोलन किया जाएगा.

Next Post

उधना-गया- स्पेशल का इटारसी,जबलपुर,कटनी एवं सतना में रहेगा ठहराव 

Sun May 18 , 2025
भोपाल। रेलवे विभाग गर्मी के दिनों में स्पेशन ट्रेनों का संचालन कर रहा है. अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से 09039 और 09040 उधना-गया-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 06-06 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है. इस गाड़ी […]

You May Like