जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत नवनिवेश कॉलोनी गंगानगर में रहने वाले स्कूल संचालक की लग्जरी कार घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।पुलिस के मुताबिक शैलेन्द्र सिंह 42 वर्ष निवासी नवनिवेश कॉलोनी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वह प्रापर्र्टी एवं स्कूल संचालक है.
बीती रात अपनी पजेरो कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 1008 घर के सामने खड़ी करके गाड़ी की चाबी जहां रोज रखता था वहीं पर रखकर सोने चला गया था। स्कूल जाने के लिये गाडी की चाबी उठाई और बाहर आकर देखा तो घर के सामने खडी पजेरो गाडी नहीं थी।
