जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण

अनूपपुर, नवभारत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माया विश्वलाल ने गुरुवार को जिला जेल अनूपपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई, बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं एवं उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी भी प्रदान की। साथ ही जेल प्रशासन को बंदियों के कल्याण, बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता तथा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश बॉबी सोनकर, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटैल, जेल अधीक्षक इंद्रदेव तिवारी, चीफ संतदास नापित, डिप्टी चीफ रामकृष्ण सोनी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल शोभा पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: एडवोकेट सौरभ अयाची निर्विरोध निर्वाचित

Fri Jun 26 , 2026
दमोह। जिला अधिवक्ता संघ दमोह के वर्ष 2026 से 2028 के निर्वाचन में एडवोकेट सौरभ अयाची को जिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। यह निर्वाचन 10 से 20 वर्ष की वकालत अनुभव श्रेणी के लिए संपन्न हुआ। निर्विरोध निर्वाचन पर अधिवक्ता साथियों ने सौरभ अयाची को […]

You May Like