शहडोल, 09 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की ब्यौहारी थाना पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार तीन आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर शाम ब्यौहारी पुलिस ने एक स्कूटर से एक बैग में 23 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया था, जिसमे तीन लोग बैठे थे। पुलिस ने तीनो आरोपियों यशवन्त पटेल, पुष्पेन्द्र पटेल और राजकुमारी पटेल को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर गांजा और स्कूटर जब्त कर लिया। आज तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Next Post
अनियमितता करने पर ग्राम रोजगार सहायक की संविदा सेवा समाप्त
Thu Jan 9 , 2025
पन्ना, 09 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के ग्राम पंचायत गिरवारा के एक रोजगार सहायक की अनियमितता के आरोप में संविदा सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की गयी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय द्वारा कार्यों में अनियमितता एवं लापरवाही पर रोजगार […]

You May Like
-
1 week ago
बाइक की टक्ककर से दो घायल
