हंगामा: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम,SDM ने दी FIR की चेतावनी

विदिशा। शहर के अरिहंत विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम पर बवाल हो गया। जैसे ही जेसीबी मशीन चालू हुई, स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि मौके पर एसडीएम और पुलिस बल को बुलाना पड़ा।

हंगामे के दौरान सीएमओ को जान से मारने की धमकी दी गई और जेसीबी रोक दी गई। अधिकारियों से गाली-गलौज भी की गई। विवाद तब शुरू हुआ जब सड़क पर रखे लोहे के सरिए ज़ब्त किए गए।मौके पर एसडीम क्षितिज शर्मा पहुंचे और बहस होना शुरू होगी वीडियो में एसडीम मुझे मारो कि बात कहते नजर आ रहे है।

एसडीएम ने चेतावनी दी कि जो अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

महापौर भार्गव बने न्याय मित्र, इंदौर की यातायात व्यवस्था सुधारने उच्च न्यायालय का बड़ा कदम

Tue Jul 22 , 2025
इंदौर।मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ की डबल बेंच ने इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था से जुड़े मामलों में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को न्याय मित्र (Amicus Curiae) नियुक्त किया है। महापौर ने मंगलवार को अधिवक्ता के रूप में माननीय न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और माननीय न्यायमूर्ति बिनोद कुमार द्विवेदी […]

You May Like