मुख्य न्यायाधीश सचदेवा ने फहराया तिरंगा, बांटे टेबलेट

जबलपुर : मप्र उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने उच्च न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान चीफ जस्टिस ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर तमाम न्यायाधीश, महाधिवक्ता और तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
टेबलेट पाकर खिले चेहरे
मप्र उच्च न्यायालय परिसर में गणतंत्र दिवस पर इस बार अनोखी और सराहनीय पहल की गई। पढ़ाई के प्रति अपना जज्बा दिखाने वाले 60 बच्चों को टैब और 175 बच्चों को स्कूल किट प्रदान की गई, उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे। ये वो बच्चे हैं, जो आर्थिक अभाव के कारण आधुनिक शिक्षा संसाधनों से वंचित हैं। मप्र उच्च न्यायालय की यह पहल सामाजिक न्याय और समान शिक्षा के संवैधानिक आदर्शों को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश श्री सचदेवा द्वारा चलित न्यायालय वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो तत्काल न्याय दिलाने में आमज़नों की मदद करेगी।

Next Post

विद्युत कंपनियों के मुख्यालय में ऊर्जा सचिव ने किया ध्वजारोहण

Mon Jan 26 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों के मुख्यालय में 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के ऊर्जा सचिव व एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने पाण्डुताल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश […]

You May Like