रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। 10वें दिन भी फिल्म ने 5 नए रिकॉर्ड तोड़े और 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई।
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज दर्शकों के सिर से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। रिलीज के 10 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म का बूम लगातार जारी है। बॉक्स ऑफिस पर यह क्राइम-एक्शन फिल्म हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म के अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
दरअसल, फिल्म ने पहले हफ्ते ही 218 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद 8वें दिन 34.70 करोड़ और 9वें दिन 53.70 करोड़ रुपए कमाए। अब 10वें दिन यानी सेकेंड संडे तक फिल्म ने 48.24 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 354.64 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।
