मंडल रेल प्रबंधक ने प्रेजेंटेशन से बताई मंडल की उपलब्धि

 

नवभारत न्यूज

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे अशोक कुमार मिश्र एवं सांसदों के साथ बैठक का शुक्रवार को रतलाम मंडल कार्यालय के समिति कक्ष में हुई।

सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री को बैठक का अध्यक्ष चुना गया। बैठक श्रीमती ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक मिश्र ने मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से रतलाम मंडल की उपलब्धियों सहित संरक्षा, सुरक्षा एवं अधोसंरचनात्मक विकास के संदर्भ में किए जा रहे कार्यों को बताया गया।

इस बैठक में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद मंदसौर सुधीर गुप्ता, सांसद इंदौर शंकर लालवानी, सांसद दाहोद जसवंत सिंह भाभोर, सांसद खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, राज्य सभा सांसद कविता पाटीदार एवं राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर शामिल हुए। सांसद उज्जैन अनिल फिरोजिया एवं सांसद चित्तौडग़ढ़ सीपी जोशी के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए।

रेलवे की ओर से महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे अशोक कुमार मिश्र एवं मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार के अतिरिक्त मुख्यालय से प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी(निर्माण), प्रमुख मुख्य इंजीनियर, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक(सामान्य) के साथ ही रतलाम मंडल विभिन्न विभागों के शाखाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

सिंहस्थ मेला के लिए अलग से बैठक,तैयारियों की चर्चा का सुझाव दिया

 

सांसदों द्वारा रतलाम मंडल के विभिन्न मुद्दों जैसे- नीमच-रतलाम खंड का दोहरीकरण, इंदौर दाहोद नई रेल लाइन, महू सनावद आमान परिवर्तन कार्य को शीघ्रता से पूरा करने, उज्जैन एवं इंदौर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को शीघ्रता से करने, रतलाम-इंदौर वाया फतेहाबाद के साथ उज्जैन-फतेहाबाद खंड का दोहरीकरण करने के साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों पर स्टॉपेज, ट्रेनों के विस्तार, इंदौर एवं उज्जैन से नई ट्रेने आरंभ करने के साथ ही यात्री सुविधा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसदों के द्वारा 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाली सिंहस्थ मेला के लिए भी अलग से बैठक करने एवं उस संबंध में की जाने वाली तैयारियों की चर्चा करने के लिए सुझाव भी दिये गये। महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री मिश्र ने सांसदों एवं सांसद प्रतिनिधियों के मुद्दों को ध्यान पूर्वक सुनकर सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि आपके सुझावों पर विचार कर तथा उचित निर्णय लेकर आपको यथाशीघ्र सूचित किया जाएगा।

Next Post

12वीं की परीक्षा में पकड़े पांच नकलची

Fri Feb 28 , 2025
कटनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं का संचालन 25 फरवरी से चल रहा है जिसमें शुक्रवार को कक्षा बारहवीं के अंग्रेजी के पेपर में संयुक्त संचालक संभाग जबलपुर प्राचीश जैन टीम सहित पहुंचकर ढीमरखेड़ा क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया निरीक्षण में जेडी की […]

You May Like