सीधी:त्रि-स्तरीय पंचायतों का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत निर्वाचन) स्वरोचिष सोमवंशी ने आदेश जारी कर उक्त निर्वाचन को सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद पंचायतों के लिये रिटर्निंग आफीसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत धनखोरी, खिरखोरी, डिहुली, टीकटखुर्द, सारोकला, कुर्वाह के लिए राकेश कुमार शुक्ला प्रभारी तहसलीदार गोपद बनास को रिटर्निंग आफिसर, डॉ. सुदामा प्रसाद कोल नायब तहसीलदार गो.ब. को सहायक रिटर्निंग आफिसर, जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत मेढ़ौली, भितरी के लिए चन्द्रप्रकाश त्रिवेदी प्रभारी तहसीलदार बहरी को रिटर्निंग आफिसर, इन्द्रभान सिंह ना. तह. तहसीलदार बहरी को सहायक रिटर्निंग आफिसर, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के लिए नितिन कुमार झोड़ तहसीलदार रामपुर नैकिन को रिटर्निंग आफिसर एवं जयप्रकाश पाण्डेय प्रभारी नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया हैं।
