भोपाल: भारतीय मजदूर संघ के भेल महासंघ के केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान पर बीएचईएल की सभी यूनिटों में गेट मीटिंग कर विरोध दर्ज किया. हेवी इलेक्ट्रीकल्स वर्कर्स यूनियन संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने 18 जुलाई को दिल्ली में आयोजित होने वाली संयुक्त समिति की बैठक में पीपीपी बोनस व कर्मचारियों के अन्य ज्वलंत समस्याओं को जेसीएम के एजेंडे में स्पष्ट नहीं किया है.
जिसे लेकर विरोध किया गया. इसी क्रम में हेवू बीएमएस ने कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में महाप्रबंधक मानव संसाधन टीयू सिंह को डायरेक्टर मानव संसाधन के नाम संयुक्त समिति के एजेंडे में पीपीपी को शामिल करने ज्ञापन दिया.हेवू बीएमएस के महामंत्री कमलेश नागपुरे ने फाउंड्री गेट नं 5 क्रांति स्थल से कर्मचारियों को संबोधित करते कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में बीएचईएल भोपाल ने 4278 करोड़ का उत्पादन लक्ष्य को इन्हीं श्रमिकों के भागीरथी प्रयास से पूरा किया और 272 करोड़ का कर पूर्व लाभ कमाया है. प्रबंधन को अब वित्त वर्ष 25-26 के उत्पादन लक्ष्य 4400 करोड़ को पूरा करने से पहले पीपीपी बोनस देकर कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना चाहिए. हेवू बीएमएस 2022 में चुनाव जीतने के बाद से लगातार श्रमिक उत्थान के लिए सदैव तत्परता से उनकी समस्याओं का निराकरण करने में अविराम प्रयासरत है.
