साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद ईओडब्ल्यू ने निगम से जब्त कीं पांच फाइलें

इंदौर. पौधों की खरीदी में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच के तहत राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम मुख्यालय में दबिश दी थी, करीब साढ़े तीन घंटे की गहन पड़ताल के बाद टीम को उद्यान विभाग से पौधों की खरीदी से जुड़ी पांच फाइलें जब्त करने में सफलता मिली.

ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार की शिकायत के आधार पर की जा रही है. पाटिल के निवास पर छापामार कार्रवाई की गई थी, जिसमें उनके पास 1.74 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति सामने आई थी. मंगलवार को जब टीम पाटिल को साथ लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंची और सीधे उद्यान विभाग में दाखिल हुई, तो वहां आलूबड़ा पार्टी चल रही थी. बावजूद इसके, टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और विभागीय रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया.

फाइलें ढूंढने में लग गए घंटे

जांच टीम ने पाटिल की टेबल और उनके अधीनस्थ फाइल रखने वाली आलमारी की गहन तलाशी ली. इस दौरान कार्यालय अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव से भी पूछताछ की. लंबे समय तक तलाशने के बाद आखिरकार पौधों की खरीदी से जुड़ी पांच अहम फाइलें टीम के हाथ लगीं, जिन्हें जब्त कर लिया. ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार, बरामद फाइलों का विश्लेषण कर भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत जुटाए जाएंगे. इन दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

अब तक की कार्रवाई

मंगलवार को चेतन पाटिल के घर ईओडब्ल्यू का छापा, 1.74 करोड़ की संपत्ति उजागर

निगम मुख्यालय पर दबिश, उद्यान विभाग से 5 फाइलें जब्त

कार्यालय अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव से पूछताछ

पौधों की खरीदी में बड़े स्तर पर घोटाले की आशंका

फाइलों में खरीदी की प्रक्रिया, टेंडर, भुगतान और अनुमोदन की जानकारी

Next Post

अंगदान के क्षेत्र में इंदौर ने रचा एक और इतिहास, 64 वां ग्रीन कॉरिडोर बना

Wed Jun 18 , 2025
इंदौर. कभी-कभी किसी की विदाई भी दूसरों के जीवन में नई सुबह लेकर आती है. इंसान चला जाता है, मगर उसके अंग दूसरों के शरीर में नई रोशनी बनकर धड़कते रहते हैं. ऐसा ही एक मार्मिक और प्रेरणादायी प्रसंग इंदौर में सामने आया, जब एक परिवार ने अपार पीड़ा के […]

You May Like

मनोरंजन