कटनी में स्पा सेंटरों पर महिला थाना पुलिस के छापे

कटनी:शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों को लेकर उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने रविवार को बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्पा सेंटरों पर पहुंचकर अचानक छापेमार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सेंटरों में मौजूद संचालकों, कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की पांच संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने सेंटरों में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की भी जांच की।
अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर पहुंचकर जांच की और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई।

Next Post

लापता बालक अर्पित कुमार विश्वकर्मा की दस्तयाबी हेतु ईनाम राशि बढ़ाकर 20 हजार

Sun Sep 20 , 2026
सीधी:थाना कमर्जी, जिला सीधी में अपराध क्रमांक 155/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में लापता अर्पित कुमार विश्वकर्मा उर्फ लाला, पिता महेश विश्वकर्मा उम्र लगभग 11 वर्ष, निवासी ग्राम पटपरा, थाना कमर्जी, जिला सीधी की दस्तयाबी एवं प्रकरण में फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार […]

You May Like