*पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र

पांढुरना, मध्य प्रदेश देश का सबसे अधिक मूँग उत्पादक राज्य है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश से वर्ष 2025-26 में 4.54 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदी का कोटा तय किया है, लेकिन विभिन्न समाचार माध्यमों से पता चला है कि 16 जुलाई तक तय कोटे की सिर्फ़ 2% मूंग ख़रीद की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर यह बात कही।

कमलनाथ ने कहा कि इस अन्याय के चलते किसानों को औने पौने दाम पर मूंग बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ने देश की कुल मूँग खरीद का 87% कोटा मध्य प्रदेश के लिए तय किया है तो राज्य सरकार खरीदी क्यों नहीं कर रही। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है। किसानों से तत्काल मूंग ख़रीद की प्रक्रिया तेज की जाए।

कमलनाथ ने कहा कि किसानो को हो रही परेशानी को देखते हुए मूँग खरीद की प्रक्रिया तेज की जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को आदेश दें ताकि किसानों के संकट का समाधान हो।

Next Post

शाजापुर में शादी के एक महीने बाद खुला राज: दुल्हन के थर्ड जेंडर होने का दावा, 5 लाख खर्च पर विवाद के बाद मारपीट

Tue Jul 28 , 2026
शाजापुर, मध्यप्रदेश के शाजापुर शहर में करीब एक महीने पहले हुई शादी अब विवाद का कारण बन गई है। दूल्हे के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के समय दुल्हन के थर्ड जेंडर होने की जानकारी उनसे छिपाई गई थी। मामले में दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक हुई। […]

You May Like