थाने से रेत माफिया दिनदहाड़े ले गए तीन ट्रैक्टर

छतरपुर। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत शनिवार सुबह एसडीएम अखिल राठौर ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों को अवैध रेत से भरा पकड़ा। तीनों ट्रैक्टरों को सिविल लाइन थाने में जमा कराया गया था।

थाने से ही ले गए रेत माफिया

सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 1:10 बजे बगौता क्षेत्र के पटवारी और रेत माफिया थाने पहुंचे और तीनों ट्रैक्टरों को जबरन निकालकर ले गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रेत माफिया खुलेआम ट्रैक्टर लेकर फरार होते दिख रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम ने टीम गठित कर देर रात तीनों ट्रैक्टर दोबारा बरामद कर ओरछा थाने में सुरक्षित रखवा दिए।

कलेक्टर ने मांगा जवाब

कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। उन्होंने नोटिस जारी कर पूछा कि जब्त किए गए ट्रैक्टर थाने से कैसे बाहर निकाले गए और इसमें किसकी लापरवाही रही।

विपक्ष का हमला

घटना के बाद विपक्ष ने सरकार और प्रशासन को घेर लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए लिखा — “जब कानून के रखवाले ही माफिया के साथी बन जाएं, तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए?”

Next Post

छतरपुर में ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल, दो की हालत गंभीर

Sun Oct 26 , 2025
छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम छिरावल में पुराने ज़मीन विवाद को लेकर बीती रात एक ही परिवार के चार लोगों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को […]

You May Like