
छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम छिरावल में पुराने ज़मीन विवाद को लेकर बीती रात एक ही परिवार के चार लोगों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद घायलों को तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद काफी समय से चल रहा था और पहले भी धमकी दी गई थी। घायल पक्ष ने मातगुवां थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
