कृष्ण संग राधा ने गोपियों के साथ किया नृत्य

ग्वालियर। महाराजा महासेन महिला समिति द्वारा राधा अष्टमी के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया गया जिसमें समाज की महिलाओं ने भाग लिया एवं राधा अष्टमी के अवसर पर सभी महिलाएं अलग-अलग परिधानों में गोपिया बनकर एवं राधा कृष्ण बनकर नृत्य किया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा महिलाओं के लिए कुछ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पिलो गेम मैं मीना गुप्ता प्रथम पूनम गुप्ता द्वितीय सीमा बंसल तृतीय रही। जोड़ी गेम में प्रथम अलका एवं प्रीति दूसरे स्थान पर सुमन गोयल एवं तृतीय स्थान पर नीतू रहीं। एक अन्य प्रतियोगिता कॉइन गेम में रीता गुप्ता प्रथम रंजना गुप्ता दूसरे स्थान पर एवं सीमा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। राधा कृष्ण के साथ सभी गोपियों द्वारा नृत्य करते समय बिल्कुल वृंदावन जैसा वातावरण उत्पन्न हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ममता गोयल, उपाध्यक्ष आशा गोयल, सचिव अर्चना गांगिल ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किये।

Next Post

हरिद्वार में 21-22 सितंबर को दयानन्द स्टेडियम में होगा खेल महाकुंभ

Fri Sep 18 , 2026
हरिद्वार, 18 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से युवा कल्याण विभाग की ओर से विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित यह प्रतियोगिता 21 और 22 सितंबर को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानन्द […]

You May Like