रिजर्व बैंक ने खरीदी 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने गुरुवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं।

केंद्रीय बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों के पास नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के उपायों के तहत यह खरीद की है। यह चार समान किस्तों में दो लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के तहत अंतिम किस्त है।

रिजर्व बैंक की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उसने सात तरह की प्रतिभूतियों की खरीद की है जिनकी मियाद साल 2029 से 2054 तक अलग-अलग समय पर पूरी हो रही हैं। इसमें तीन साल, पांच साल, सात साल, आठ साल, नौ साल, 10 साल और 28 साल की प्रतिभूतियां शामिल हैं। इन प्रतिभूतियों पर 6.10 प्रतिशत से 7.57 प्रतिशत का ब्याज दिया गया है। सबसे अधिक 26,425 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां साल 2029 की मियाद वाली हैं जिन पर 7.10 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

पहली किस्त में 50 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां 29 जनवरी को खरीदी गयी थीं। दूसरी किस्त के तहत 05 जनवरी को और तीसरी किस्त के तहत 12 जनवरी को खरीद की गयी थी। दिसंबर में इससे पहले भी दो समान किस्तों में केंद्रीय बैंक ने एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की थी।

Next Post

दावोस में नजर आया मप्र के औद्योगिक विकास की गति का सकारात्मक प्रभाव : सीएम डॉ यादव

Thu Jan 22 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पिछले 2 वर्ष में जितनी तीव्र गति से औद्योगिक विकास हुआ है उसका सकारात्मक प्रभाव दावोस में दिखाई दिया है। दावोस में विभिन्न क्षेत्रों के बड़े उद्योगपतियों और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें और चर्चा हुई हैं। मुख्यमंत्री […]

You May Like