इंदौर: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा रविवार को इंदौर में 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में करीब 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में हुई।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नकल रोकने और परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई।
सुरक्षा जांच और अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया था। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की आवश्यक जांच की गई।
