नवीन बस स्टैंड पर ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित, प्रचार-प्रसार के अभाव में खाली कुर्सियां

​लहार:सेवा सेतु अभियान के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से नवीन बस स्टैंड परिसर में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि, पर्याप्त प्रचार-प्रसार के अभाव के चलते शिविर में अपेक्षित संख्या में हितग्राही नहीं पहुंच रहे,दोपहर एक बजे तक प्रांगण खाली रहा, जिससे कुर्सियां खाली नजर आईं।

​सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की लंबित शिकायतों, राजस्व मामलों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का मौके पर ही समाधान करना था। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी जनता के आवेदनों को सीधे स्वीकार करने के लिए मौजूद रहे।
​सूचना के अभाव में नहीं पहुंचे ग्रामीण
शिविर का उद्देश्य भले ही जनता को राहत देना था, लेकिन जमीनी स्तर पर सूचना न पहुंचने के कारण कई जरूरतमंद इसका लाभ उठाने से वंचित रह गए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन यदि पहले से वार्डों और ग्रामीण अंचलों में मुनादी या व्यापक प्रचार कराता, तो लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समय पर पहुंच सकते थे।

Next Post

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति, सास और ननद पर प्रताड़ना, हत्या का आरोप

Sun Oct 4 , 2026
जबलपुर:दमोह जिले के हटा की रहने वाली 23 वर्षीय नवविवाहिता दीक्षा पांडे की रविवार सुबह जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि वेंटिलेटर पर अंतिम सांसें गिनते समय दीक्षा भले ही बोल नहीं पा रही थी, लेकिन मौत […]

You May Like