सड़क सुरक्षा: नए ब्लैक स्पॉट्स चिह्नित, तत्काल बैरिकेडिंग और संकेतक लगाने के आदेश

इंदौर:शहर की सड़कों पर दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के उपाय तेज से करें. चिन्हित स्थानों पर अस्थाई और स्थाई दोनों तरह की सुरक्षा व्यवस्थाएं तुरंत की जाए. उक्त बात कलेक्टर ने आज सड़क निर्माण और यातायात से संबंधित विभागों के बैठक में कही.आज कलेक्टर कार्यालय में ब्लैक स्पॉट पर सभी जरूरी कार्य और सुरक्षित बनाए जाने को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर शिवम वर्मा ने करते हुए बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

कलेक्टर वर्मा ने निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों पर तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं. समीक्षा में यह बात भी सामने आई है कि जिले में कुछ नए ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित हुए हैं. बैठक में अधिकारियों ने बताया गया कि ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटना रोकने के लिए तत्काल अस्थाई व्यवस्थाएं की जा रही हैं. ब्लैक स्पॉट पर अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट, चेतावनी संकेत, बैरिकेडिंग, डिवाइडर निर्माण तथा अंधे मोड़ों पर संकेतक लगाए जा रहे हैं. बैठक में एडीएम रोशन राय, निगम अपर आयुक्त आकाश सिंह, एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
निगरानी लगातार जारी रहना चाहिए
कलेक्टर वर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को लेकर निर्देश दिए कि सभी जगहों पर अस्थाई सुरक्षा उपाय तत्काल करें. कलेक्टर ने कहा कि जैसे ही किसी स्थान पर ब्लैक स्पॉट की जानकारी मिलती है, वहां तत्काल टीम भेजकर पहले सुरक्षा उपाय किए जाएं. उसके बाद स्थायी समाधान कार्य शुरू किया जाए. इसके लिए ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, सुधार और निगरानी लगातार जारी रहनी चाहिए.

Next Post

बरैया के बयान पर मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग में घमासान, आलाकमान ने भोपाल भेजे दूत

Thu Feb 12 , 2026
आशीष कुर्ल भोपाल। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान से मध्यप्रदेश कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज हो गई है। मीडिया विभाग में इस मुद्दे को लेकर जातीय विवाद खुलकर सामने आ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने हस्तक्षेप करते हुए मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश […]

You May Like