चंद्रमा के पास दिखा इंटनेशनल स्पेस स्टेशन

शाजापुर। शुक्रवार देर शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर से कुछ लोगों ने आसमान में चंद्रमा के पास कुछ गुजरते हुए देखा. पहले तो लोग इससे सहम गए. हालांकि कुछ देर बाद ये दृश्य सभी के सामने से ओझल हो गया. हालांकि कुछ लोगों ने इसे वीडियो में कैद भी किया. इसमें सफेद रंग की कोई वस्तु दिखाई दी जो चंद्रमा के पास से गुजर रही थी. जब विज्ञान शिक्षक को इसे दिखाया तो उन्होंने कहा कि ये इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन है. इसमें लगे सोलर पैनल से प्रकाश परावर्तित होकर आता है जिसके कारण यह एक चमकीले पिंड या गतिमान तारे के रूप में दिखाई दिया.

कसेरा ने बताया कि यह नजारा रविवार को भी दिखाई दे सकता है. इसके लिए पूर्व तैयारी करके ऐसे स्थान का चयन करे जहां पर्याप्त अंधेरा हो या कोई अन्य तीव्र प्रकाश स्त्रोत न हो और दिखाई देने वाली दिशा में कोई भवन या पेड़ न हो. इस आईएसएस अनुकूल स्थिति होने पर आकाश में दिखाई देता है जिसे आम नागरिक बिना किसी उपकरण के सीधे आंखों से देख सकते है. उन्होंने बताया कि यह नजारा 11 मई रविवार सुबह 4.23 से 4.30 बजे तक उत्तर पश्चिम दिशा से दक्षिण-पूर्व की ओर जाते हुए 6 मीनिट के लिए दिखाई देगा.

Next Post

रूठे पति-पत्नी साथ रहने को हुए राजी

Sat May 10 , 2025
सीहोर. प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रकाश चंद्र आर्य द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर लोक अदालत का शुभांरम किया.नेशनल लोक अदालत में 598 लंबित प्रकरणों का निराकरण हुआ है एवं टेकन अप प्रकरणों में से लगभग 73 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया […]

You May Like

मनोरंजन