इंदौर: नशे पर प्रहार अभियान के तहत नारकोटिक्स विंग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था.
डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स विंग मंदसौर की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहसीन पिता मोहम्मद हुसैन निवासी सोनगिरी, थाना दलौदा जिला मंदसौर को दबोच लिया. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी. जिसके चलते उपर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. मुखबिर सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया.
