
भोपाल। राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित मस्जिद आले मोहम्मद शिया जामा मस्जिद में शिया समुदाय द्वारा विशेष मजलिस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ईरान में हुए हमले में आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शहादत की खबर के बाद उनके प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया गया।
मजलिस में धर्मगुरुओं ने उनके जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला तथा समुदाय से एकता और अमन बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में मौलाना अज़हर हुसैन रिज़वी, मौलाना ज़हीर साहब और मौलाना बाक़र हुसैन रिज़वी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
मजलिस के उपरांत शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र थाना निशातपुरा का पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन शहादत की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करने और समाज में एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया था।
