रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऐसी सुविधाएं दूसरे बड़े स्टेशनों पर भी जल्द शुरू की जाएंगी। फिलहाल यह सुविधा मुंबई के CSMT स्टेशन पर शुरू हो रही है।
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के सफर को सुगम और आरामदायक बनाने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने एक ऐसी सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। लंबी ट्रेन यात्रा की थकान अब गुजरे दिनों की बात हो जाएगी मध्य रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर यात्रियों के लिए खास रिलैक्स जोन शुरू किया है।
यहां सिर्फ 99 रुपये में फुल बॉडी मसाज की सुविधा मिलेगी। सफर के बाद थके-हारे यात्रियों को तुरंत ताजगी मिल जाएगी। अभी एक स्टेशन से यह सुविधा शुरू की गयी है। यह सफल रहने पर अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था शुरू की जाएगी।
