
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 1 अगस्त को प्रस्तावित जबलपुर प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 अगस्त की दोपहर 12 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इस तरह रहेंगे कार्यक्रम
पदोन्नत कर्मचारियों द्वारा डुमना चौराहा पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री डुमना नेचर पार्क पहुंचेंगे। जहां कैच द रेन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों का शुभारंभ करने के साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सरदार होशियार सिंह गेट में रजक समाज और घंटाघर चौराहा पर मछुआ समाज द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य मंचीय कार्यक्रम गीता भवन में प्रस्ताावित है जहां मुख्यमंत्री अमृत 1.0 योजना के तहत सीवेज परियोजना के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे और पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे।
