डेमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट पर आठ लाख का जुर्माना

सतना: शाकाहारी परिवार को मांसाहारी उत्पाद डिलीवर करने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने डेमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट पर आठ लाख का जुर्माना लगाया है। आयोग अध्यक्ष श्यामा चरण उपाध्याय, सदस्य उमेश गिरी, विद्या पांडेय की बैंच ने यह फैसला सुनाया।इस संबंध में आवेदक नैंसी तिवारी पत्नी सूरज तिवारी और सूरज पिता देवी प्रसाद तिवारी निवासी महादेवा, श्रीधाम आश्रम, शेरगंज सतना ने शिकायत दर्ज कराई थी।

आवेदक ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने दीपावली के पवित्र एवं धार्मिक उत्सव के दिन 31 अक्टूबर 2024 को अपने और अपने परिवार के लिए डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट मूल कंपनी जुबिलेंट फूड वक्र्स लिमिटेड पारिजात कॉम्प्लेक्स पन्ना नाका रीवा रोड से शाकाहारी खाद्य पदार्थ क्रय किया था। जिसके लिए उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से 595 रुपए अदा किए। इसके बाद 4 अलग अलग बॉक्स में उनके पते पर खाद्य सामग्री डिलीवर की गई।

कोरियन पनीर टिक्का, गार्लिक ब्रेड का सेवन करने पर शंका हुई कि उसमें मांस है। आवेदक ने स्थानीय डोमिनोज कार्यालय में संपर्क किया तो वहां से बताया कि आपको जो कोरियन पनीर टिक्का, गार्लिक ब्रेड दी गई है वह मांसाहारी है। जबकि आवेदक ने शाकाहारी ऑर्डर किया था। इस प्रकरण में आवेदक ने अपने अधिवक्ता करूणेश अरोरा के माध्यम से परिवाद दायर किया और अनावेदक पक्ष से सेवा में कमीं एवं घोर लापरवाही के लिए 21 लाख रुपए अनुचित व्यापार प्रथा के लिए 5 लाख रुपए तथा अनावेदक को भुगतान की गई राशि 595 रुपए दिलाए जाने की मांग किया। प्रकरण की सुनवाई के बाद आयोग ने आदेश दिया कि अनावेदक सेवा में कमी एवं अनुचित व्यापार पद्धति के लिए नैंसी तिवारी और उनके पति सूरज तिवारी को 8 लाख रुपए क्षतपूर्ति राशि आदेश दिनांक से अदायगी दिनांक तक 9 प्रतिशक वार्षिक ब्याज सहित अदा करे। इसके साथ ही आवेदक को अनावेदक वाद व्यय के लिए 10 हजार रुपए अलग से प्रदान करे।

Next Post

पोषण ट्रैकर एप की प्रगति कम पाये जाने पर नोटिस,पंद्रह दिन का कटेगा वेतन

Sun Mar 1 , 2026
सागर। सागर जिले के केसली मे महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत द्वारा समीक्षा बैठक मे पोषण ट्रैकर एप पर दर्ज समस्त डाटा, एफ.आर.एस., आभा आईडी, अपार आईडी, टी.एच.आर. एच.सी.एम की समीक्षा की गई एवं शीघ्र शत्-प्रतिशत करने के निर्देश दिये गये है। पोषण […]

You May Like

मनोरंजन