
सतना।मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही में नाबालिक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है छात्र के परिजनों ने बीते शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस ने एक बंद कमरे से छात्रा को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र शुक्रवार को घर से स्कूल के लिए झुकेही गई हुई थी और स्कूल से लौटते समय दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और फिर बस्ती में ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया इधर परिजनों ने चौकी में छात्र के लापता होने की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की वहीं शनिवार को छात्र को एक बंद कमरे से बदहवास हालत में बरामद किया गया। छात्रा से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है जिससे कि घटना की हकीकत सामने आ सके 13 वर्ष की मासूम के साथ दरिंदगी बताया जाता है कि पीड़ित लड़की नाबालिक है और यह कक्षा आठवीं में पढ़ाई करती है, रोजाना की तरह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने घर वापस आ रही थी तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर के कमरे में बंधक बना लिया और घटना को अंजाम दे दिया। मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है जिस की घटना का पता लगाया जा सके किया कि किस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है घटना के बाद पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है जहां से दो आरोपियों को जेल भेजने का काम किया गया है
