शहडोल: एस ई सी एल के अमलाई ओसीएम क्षेत्र में कोयला लोड कर रहे ट्रक से कोयला चोरी करने के दौरान एक आदिवासी व्यक्ति ट्रक से गिरकर घायल हो गया। धनपुरी थाना क्षेत्र के सिलपरी निवासी रज्जू बैगा, जो अपने अन्य साथियों के साथ एस ई सी एल के अमलाई ओसीएम क्षेत्र में कोयला चोरी करने गया था।
इसी दौरान वह चलते ट्रक से गिर पड़ा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह घंटों वहीं पड़ा रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी मदद नहीं की और तामाशा देखते रहे। इससे समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। बाद में स्थानीय पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
