दतिया मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी सम्मेलन:330 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा; 80 से ज्यादा शोधपत्र प्रस्तुत

दतिया: शासकीय मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी सम्मेलन 2025 का आयोजन पटवारी गार्डन में किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से 330 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।सम्मेलन में हिस्टोपैथोलॉजी, साइटोपैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी विषयों पर 80 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें नए और अनुभवी चिकित्सकों ने अपने शोध प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के विशेषज्ञों ने पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी में हुई नवीनतम प्रगति पर चर्चा की। सम्मेलन में उत्कृष्ट शोध और अकादमिक योगदान के लिए पुरस्कार भी दिए गए।

डीन डॉ. दीपक एस. मरावी की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश और इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट के प्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑनलाइन किया गया। इस अवसर पर पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले विशेषज्ञों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Next Post

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में महिलाओं की भागीदारी बढाना जरूरी: मुर्मु

Mon Feb 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के प्रभुत्व वाले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों की हिंसा कम करने और दीर्घकालिक शांति समझौतों में प्रभावशाली भूमिका का उल्लेख करते हुए इन मिशनों में महिलाओं को अधिक से अधिक शामिल करने को कहा है। ग्लोबल साउथ देशों की महिला […]

You May Like