जबलपुर:शहर मेें स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है जिसको लेकर एक बार फिर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ओमती थाना अंतर्गत ब्लूम चौक स्थित द क्वीन यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट संचालित होने का पर्दाफाश होने के बाद शहर में स्थित कई स्पा सेंटरों पर पुलिस ने अचानक छापेमारी की।
अनैतिक देह व्यापार पर नकेल कसने के उद्देश्य से हुई कार्रवाई से गंदा काम करने वाले स्पा सेंटरों के संचालकों में हडक़ंप मचा रहा। इस दौरान सर्चिंग के साथ दस्तावेजों की जांच करने के साथ स्टॉफ से भी पूछताछ की गई।विदित हो कि ओमती क्षेत्रांर्गत ब्लूम चौक के पास द क्वीन स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर गत दिवस छापेमारी हुई थी।
संचालक और ग्राहक समेत चार युवतियों को पकड़ा गया था। संचालक शिवांश राजपूत और ग्राहक को जेल भेजा जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक शहर में मसाज पार्लरों की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। स्पा सेंटरों की आड़ में हर दिन सेक्स रैकेट के अड्डे बढ़ गए है। अधारताल, विजय नगर, माढ़ोताल, संजीवनी नगर, नेपियर टाउन, रसल चौक, गोरखपुर, रामपुर, ग्वारीघाट रोड समेत अन्य क्षेत्रों में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित हो रहे है।
