बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पीयूष मिश्रा करेंगे ‘सफलता के साक्षी’ पुस्तक का विमोचन

ग्वालियर:ग्वालियर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले एक विशेष आयोजन के अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडेय की पुस्तक ‘सफलता के साक्षी’ का विमोचन समारोह सोमवार, 13 जुलाई को सायं 5 बजे शीतला सहाय सभागार, कैंसर हॉस्पिटल ग्वालियर में किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि ग्वालियर की माटी से जुड़े बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक, संगीतकार एवं अभिनेता पीयूष मिश्रा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पूर्व संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ बी आर श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे।
डॉ. केशव पांडेय ने बताया कि ‘सफलता के साक्षी’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि संघर्ष, संवेदना और सामाजिक सहयोग की जीवंत गाथाओं का दस्तावेज है। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े 137 ऐसे व्यक्तियों के प्रेरक जीवन प्रसंग संकलित किए गए हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों, अभावों और कठिन संघर्षों के बीच समाज के सहयोग से अपने जीवन को नई दिशा दी तथा सफलता का नया अध्याय लिखा। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक इस बात का सशक्त प्रमाण है कि यदि समाज साथ खड़ा हो तो हार को भी जीत में बदला जा सकता है। पुस्तक की प्रत्येक कहानी पाठकों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देती है।

Next Post

एक और दो रुपए के सिक्के न लेने पर की जाएगी कार्यवाही

Thu Jul 9 , 2026
रीवा:जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी वैध सिक्कों को बिना उचित कारण स्वीकार करने से इंकार करना तथा उनके संबंध में भ्रामक अफवाह फैलाना जनहित के प्रतिकूल है, जिला दण्डाधिकारी रीवा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. उक्त आदेश का […]

You May Like