रॉयल क्राउन स्पा सेंटर संचालक दुष्कर्म की एफआईआर

जबलपुर: विजय नगर क्षेत्र स्थित रॉयल क्राउन स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है। संचालक विधवा महिला को मैनेजर की नौकरी में रखने के बाद उसकी आबरू लूटता रहा। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने मंगलवार को जनसुनवाई में की थी, साथ ही उसने दुष्कर्म और उसे देह व्यापार में ढकेलने का भी आरोप संचालक पर लगाया था।

पुलिस के मुताबिक नरसिंहपुर के करेली निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया था कि एक साल पूर्व उसके पति का निधन हो गया था, इसके बाद से वह जबलपुर में काम की तलाश में आ गई थी। विजय नगर थाना अंतर्गत एकता चौक स्थित रॉयल क्राउन स्पा सेंटर में मैनेजर की उसे 8 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम पर रखा।

सेंटर संचालक आशुतोष पांडे ने मसाज सिखाने के बहाने शारीरिक संबंध बनाये। इसके साथ ही उसे देह व्यापार में भी ढकेल दिया था। शारीरिक शोषण और प्रताडऩा से तंग आकर स्पा सेंटर की नौकरी छोडक़र चली गई थी लेकिन आशुतोष उसे परेशान करते हुए धमकाता रहा।

Next Post

पनागर एमपी एग्रो में यूरिया की हेराफेरी, दो को नोटिस

Thu Jul 31 , 2025
जबलपुर: पनागर स्थित एमपी एग्रो केंद्र में किसानों को वितरित की जाने वाली यूरिया में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला सामने आया है। जांच अधिकारियों को मौके पर मिली गड़बड़ी के बाद, दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर एमपी एग्रो का […]

You May Like