पुलिस लाइन सीधी में हार्टफुलनेस शिविर का आयोजन

सीधी। विश्व ध्यान दिवस के गरिमामयी अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस लाइन सीधी में भव्य हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा जोन के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान एक गौरवशाली उपलब्धि की जानकारी साझा की गई कि पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को कान्हा शांतिवनम संस्था हैदराबाद द्वारा चेंजमेकर ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने अपने क्रांतिकारी कार्यों और विशिष्ट नेतृत्व के माध्यम से समाज के बड़े वर्ग को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया हो। डीजीपी के इसी विजन के तहत आज प्रदेश भर का पुलिस बल ध्यान के माध्यम से मानसिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हुआ है। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन का विशेष उद्बोधन हुआ। उन्होंने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस बल को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित किया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सीधी ने घोषणा की कि पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु अब प्रत्येक रविवार को जिले में हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी ने कहा कि डीजीपी महोदय को मिला सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। उनके निर्देशन में शुरू हुआ यह ध्यान कार्यक्रम अब सीधी पुलिस की दिनचर्या का हिस्सा बनेगा। प्रत्येक रविवार को होने वाला यह सत्र हमारे जवानों को मानसिक रूप से तरोताजा और अधिक ऊर्जावान बनाएगा। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा, पुलिस लाइन व कार्यालय का समस्त स्टावऊ उपस्थित रहा। आयोजन का सफल संचालन प्रभारी रक्षित निरीक्षक उप निरीक्षक तरण बेडिय़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिसके पश्चात सभा का विधिवत समापन हुआ।

००

डिजिटल जुड़ाव और ध्यान की विधि

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों सहित सीधी जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता की। हार्टफुलनेस संस्था के एस.के.गुप्ता ने पुलिस बल को ध्यान की तकनीक और उसके लाभ बताए। उन्होंने हृदय पर ध्यान केन्द्रित करने की सरल प्रक्रिया बताई, जिससे आंतरिक शांति प्राप्त होती है। नियमित ध्यान से तनाव में कमी, बेहतर निर्णय क्षमता और कार्यस्थल पर व्यवहार में सकारात्मक सुधार आता है।

Next Post

कोहरे की चादर से ढक़ा रहा जिला, सामान्य से 10 डिग्री नीचे आया तापमान

Sun Dec 21 , 2025
रीवा। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और लगातार चल रही शीत लहर के चलते हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ रही है. पिछले दो दिन से भीषण ठंड से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है. रविवार को समूचा जिला कोहरे के चादर से ढक़ा रहा. सुबह 11 बजे तक […]

You May Like