चाकू की नोट पर लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार

सतना: साइकिल पर सवार होकर पेपर लें जा रहे समाचार पत्र वितरक के साथ चाकू की नोक पर हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी कोलगवां सुदीप सोनी से प्रात जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फरियादी नीरज गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी घूरडांग ने शिकायत की थी।

जिसके अनुसार नीरज घूरडांग से रेल्वे स्टेशन सायकल से पेपर लेने के लिए जा रहे थे । भोर में लगभग 04.20 बजे जैसे ही वे सरस्वती चौराहा चंचल वस्त्रालय के सामने कृष्णनगर पहुँचे तो पीछे से एक मोटर सायकल मे तीन लोग आये। मोटर सायकल मे पीछे बैठा व्यक्ति उन्हें चाकू दिखाकर डराने लगा तथा बीच मे बैठा व्यक्ति मोटर सायकल से उतरकर आया और उनकी जेब से 5000 रूपये निकाल लिया ।
सीसीटीवी से मिले सुराग
प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू करते हुए पुलिस ने आस पास के सीसीटीव्ही कैमरे देखे गए, मुखबिर से पूछा गया। जिसके आधार पर तीन लोगों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिनके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रविन्दर सिह 32 वर्ष निवासी कृष्ण नगर, विकास गुप्ता 20 वर्ष निवासी नई वस्ती और एक बाल अपचारी शामिल बताये गए।

Next Post

कोठी क्षेत्र में तेंदुए ने फिर किया हमला, 3 भेड़ की मौत

Sun Jul 19 , 2026
सतना: जिले के कोठी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार देर रात मौहार गांव में घर के सामने खेत में बने बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में तीन भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार भेड़ें गंभीर रूप […]

You May Like