सिंहस्थ से पहले उज्जैन को मिलेगा सिक्सलेन ब्रिज, 156.5 करोड़ की परियोजना पर टेंडर जारी

उज्जैन: महाकाल की नगरी में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति देते हुए बड़ा यातायात प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है. मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) ने हरिफाटक ओवरब्रिज को सिक्सलेन बनाने के लिए 156.5 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी किया है. यह नया फोरलेन फ्लाईओवर मौजूदा ब्रिज के समानांतर बनकर कुल 980 मीटर लंबा सिक्सलेन मार्ग तैयार करेगा, जो हरिफाटक चौराहे से शुरू होकर महाकाल लोक के नीलकंठ द्वार तक जोड़ा जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में इस योजना को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. टेंडर 30 अक्टूबर को खोला जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा. नया ब्रिज हाट बाजार के ऊपर से गुजरेगा और एक ब्रांच गऊघाट फिल्टर प्लांट की ओर निकलेगी. इस परियोजना से इंदौर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधा और सुगम मार्ग मिलेगा, जिससे सिंहस्थ के दौरान यातायात निर्बाध रहेगा.
इनका कहना है
एमपीआरडीसी के संभागीय महाप्रबंधक विजयसिंह ने चर्चा में बताया कि हरिफाटक चौराहा से नीलकंठ द्वार तक प्रक्रिया पूरी होते ही, चयनित ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा.

Next Post

भारत माता के सपूतों की गाथा प्रदर्शित करती झांकी आकर्षण का केंद्र

Fri Oct 24 , 2025
महू: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिपावली के पावन अवसर पर महू के वरिष्ठ समाजसेवी और प्रसिद्ध कलाकार अशोक धोड़पकर द्वारा बनाई गई झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस झांकी में भारत माता के वीर सपूतों की गाथा को आकर्षक तरीके से पिरोया गया है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

You May Like

Play sound