महू: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिपावली के पावन अवसर पर महू के वरिष्ठ समाजसेवी और प्रसिद्ध कलाकार अशोक धोड़पकर द्वारा बनाई गई झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस झांकी में भारत माता के वीर सपूतों की गाथा को आकर्षक तरीके से पिरोया गया है.
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष में किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को दर्शाया गया है. इसी के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य संतों के लोक जागरण कार्यों की भी जानकारी प्रदर्शित की गई है. नगर के सभी नागरिक इस झांकी का अवलोकन कर कलाकार की सराहना कर रहे हैं.
