जिन हाथों में चाकू था, उन्हें किताबें थामने की दी सीख

इंदौर: विजय नगर पुलिस अब अपराधियों के साथ कुछ नवाचार करने के मूड में दिखाई दे रही है. दीपावली पर जिन हाथों में चाकू था, अब उन्हीं से किताबें थामने की सीख दी गई. विजय नगर थाना उन बाल अपराधियों के लिए सीख का केंद्र बन गया, जहां उन्हें अपराध की गलियों से निकालकर पढ़ाई की राह पर लौटाने की कोशिश की जा रही है.
दरअसल, दीपावली के दौरान शहर में हुई चाकूबाजी की घटनाओं के बाद विजय नगर पुलिस ने पहले ही क्षेत्र के शातिर और सक्रिय बदमाशों की सूची तैयार कर ली थी. उन्हीं में से कुछ को थाने बुलाया, जिनमें तीन बाल अपचारी भी शामिल थे. थाना प्रभारी चंद्रभाल सिंह पटेल ने उनसे पूछताछ के दौरान उनके हालात और पढ़ाई की जानकारी ली. इस दौरान थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने तीन नाबालिग आरोपियों से कहा- अगर अब पढ़ाई में मेहनत करोगे और अच्छे अंक लाओगे, तो मैं खुद इनाम दूंगा.

सख्ती की बजाय सुधार का मौका देने से भी रुक सकता है अपराध
एक 16 वर्षीय किशोर ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में पढ़ता है और अब दोबारा पढ़ाई शुरू करना चाहता है. इस पर पटेल ने कहा कि 11वीं पास होने पर उसे इनाम मिलेगा. वहीं, दूसरे किशोर 16 वर्षीय बालक के 10वीं में 54 प्रतिशत अंक थे, उसे भी बेहतर प्रदर्शन करने पर पटेल ने इनाम देने की घोषणा की. थाना प्रभारी पटेल इन दिनों इलाके के बदमाशों से डोजियर भरवाने और निगरानी की मुहिम चला रहे हैं. उनका कहना है कि सिर्फ सख्ती से नहीं, सुधार की गुंजाइश देकर भी अपराध रोका जा सकता है.

अपराध छोड़ शिक्षा की ओर
पटेल की यह सीख सुनकर दोनों किशोरों ने अपराध से दूरी बनाकर पढ़ाई करने का वादा किया. थाने के स्टॉफ ने बताया कि यह संभवतः पहला मौका है, जब किसी थाना प्रभारी ने नाबालिग आरोपियों को अपराध छोड़ने के बदले शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर इनाम देने की पहल की है

Next Post

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक बस में आग लगने से 20 यात्री ज़िंदा जले

Fri Oct 24 , 2025
कुरनूल, 24 अक्टूबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के कल्लूरुमंडल के चिन्नातेकुर गाँव में शुक्रवार तड़के सड़क दुर्घटना में एक निजी यात्री बस में आग लग जाने से उसमें सवार 20 यात्रियों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि बस में 38 यात्री सवार थे। बस हैदराबाद से […]

You May Like