कैबिनेट: मप्र में महिला सशक्तिकरण, ब्रेस्ट कैंसर के लिए 29 को स्वास्थ्य शिविर से स्क्रीनिंग

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई बैठक में महिलाओं में बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य शिविर लगा कर उसकी स्क्रीनिंग का फैसला किया गया है। केबिनेट ने सामाजिक योजनाएं, महिलाओं के लिए सुविधाएं और 31 मई को पीएम नरेंद्र मोदी के भोपाल आने से जुड़ी तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया।

सीएम ने बताया कि नरसिंहपुर किसान सम्मेलन से 4736 करोड़ का निवेश आया है।

इससे 6 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही कृषि आधारित उद्योग कैसे लग सके इसे लेकर किसान सम्मेलन में विचार हुआ। कृषि, किसानों के लिए फायदे का धंधा बने, इसके प्रयास किए जाएंगे। 2 और 3 टियर सिटी को लेकर काम किया जाएगा।

28 मई को बैतूल में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी मेले का होगा आयोजन।

29 मई को सभी जिलों में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी।

30 मई को पूरे प्रदेश में अहिल्यावाहिनी महिला बाइक रैली निकाली जाएगी।

भोपाल में आयोजित बाइक रैली में सीएम मोहन यादव भी हिस्सा लेंगे।

31 मई को पीएम मोदी आएंगे। वह यहां महिला सशक्तिकरण के महासम्मेलन में होंगे शामिल होंगे और

इंदौर मेट्रो रेल का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम

31 मई को जंबूरी मैदान में होगा। जिसमें

2 लाख महिला उद्यमी, महिला कामगार, लाड़ली बहनें होंगी शामिल

सतना-दतिया में नए एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी।

उज्जैन में शिप्रा नदी के घाट का भी भूमिपूजन होगा।

केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में चार-चार कृषि वैज्ञानिक आएंगे। ये वैज्ञानिक आईसीआर के माध्यम से आएंगे।

वैज्ञानिक जिले का मौसम, जिले में कौन सी फसल अनूकूल है, इसे लेकर वो किसानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रशासन को रिपोर्ट देंगे। साथ ही पानी की उपलब्धता और मिट्टी की क्वालिटी का परीक्षण कर एग्रो क्लाइमेटिक के अनुसार उन्नत कृषि की सलाह देंगे।

Next Post

सेंधमारी कर लाखों की चोरी

Tue May 27 , 2025
  शहडोल। कोतवाली के कोयलारी में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस के अनुसार अबरार खान खैरहा के रहने वाले हैं, वह कालरी के रिटायर कर्मचारी है। कुछ साल पहले ही उन्होंने कोयलारी में एक घर बनवाया है, जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। खैरहा दरगाह में तीन दिवसीय […]

You May Like