सेंधमारी कर लाखों की चोरी

 

शहडोल। कोतवाली के कोयलारी में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस के अनुसार अबरार खान खैरहा के रहने वाले हैं, वह कालरी के रिटायर कर्मचारी है। कुछ साल पहले ही उन्होंने कोयलारी में एक घर बनवाया है, जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। खैरहा दरगाह में तीन दिवसीय उर्स का आयोजन था, जिसमे वह सुबह अपने परिवार के साथ गए हुए थे और सोमवार की शाम अपनी पत्नी के साथ कोयलारी अपने घर वापस लौट आए, लेकिन बेटा बहू उर्स में वही रुक गए। पीड़ित के अनुसार बेटा बहू के कमरे में ताला लगा हुआ था।

मंगलवार की सुबह जब वह उठे तो उनका दरवाजा बाहर से बंद था, तब उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर दरवाजा खोलने के लिए कहा, जब पड़ोसी पहुंचे तो बेटा बहू के कमरे की दीवार में बाहर छेद दिखाई दिया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए और दरवाजा खोलकर अबरार को घटना की जानकारी दी गई। जिसे देख अबरार ने बेटे बहु के दरवाजे में लगे ताले को खोला और अंदर जाकर देखा तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखें कीमती जेवरात चोरी हो चुके थे। पीड़ित के अनुसार यह चोरी लगभग 6 लाख की है जिसमें 15 हजार नगद शमिल है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने कमरे में कूलर लगा कर सो रहे थे, घर में सेंध मार कर चोर अंदर घुसे होंगे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस को दी गई।

Next Post

MP में 10 जून तक होंगे कर्मचारियों के तबादले

Tue May 27 , 2025
भोपाल। मोहन सरकार राज्य में कर्मचारियों के तबादले की निर्धारित समय-सीमा 31 मई को दस दिन बढ़ाने की तैयारी कर ली है। जिसके बाद ट्रांसफर 10 जून तक किए जा सकेंगे। इस संबंध में कैबिनेट बैठक से हटकर हुई अलग चर्चा में इस बात के संकेत मिले हैं। ट्रांसफर के […]

You May Like