
भोपाल। मोहन सरकार राज्य में कर्मचारियों के तबादले की निर्धारित समय-सीमा 31 मई को दस दिन बढ़ाने की तैयारी कर ली है। जिसके बाद ट्रांसफर 10 जून तक किए जा सकेंगे। इस संबंध में कैबिनेट बैठक से हटकर हुई अलग चर्चा में इस बात के संकेत मिले हैं। ट्रांसफर के लिए आवेदनों की अधिक तादाद और विभागों में पूरी तैयारी नहीं होने से यह फैसला लिया है। हालांकि तबादला नीति के अनुरूप ही ट्रांसफर होंगे।
प्रदेश में तबादलों को लेकर स्कूल और उच्च शिक्षा, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग में आवेदन की संख्या अधिक है। स्कूल शिक्षा विभाग में सबसे अधिक 35 हजार आवेदन आए हैं, जबकि राजस्व विभाग में 8 हजार और स्वास्थ्य विभाग में 4 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने तबादलों की तारीख बढ़ाने का निश्चय किया। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले तीन सालों से ट्रांसफर पर प्रतिबंध था। जिससे इस वर्ष तबादलों पर अत्यधिक जोर है।
अभी इस सम्बन्ध में विधिवत आदेश जारी होना शेष है।
