पुलिस कमिश्नर ने 15 उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

इंदौर। बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू किए गए साप्ताहिक सम्मान समारोह में आज पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 15 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

सम्मानितों में एसीपी राजेश सुल्या (यूपीएससी परीक्षा में योगदान), यातायात थाना टीम (चोरी की गाड़ी जब्ती), एमआर सोनाली सोनी (सड़क सुरक्षा गीत प्रस्तुति), थाना कनाडिया की टीम (स्नैचिंग का खुलासा), सउनि जितेंद्र मंडलोई (पाटनीपुरा क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन), व आरक्षक रजट जाट (धारदार हथियार लिए बदमाश की गिरफ्तारी) शामिल रहे। समारोह में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

भारत ने पारंपरिक चिकित्सा की प्रतिबद्धता दोहरायी

Tue May 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 मई (वार्ता) भारत ने 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा रणनीति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि जिनेवा में आयोजित 78 वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में ‘स्वास्थ्य के लिए एक विश्व’ की […]

You May Like